केदारनाथ सहित सभी धार्मिक स्थल जल्द खुलेंगे, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने किया ऐलान

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंडिया टीवी से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड में जल्दी ही केदारनाथ धाम सहित सभी अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने पर फैसला होगा। हालांकि, इसके लिए
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंडिया टीवी से बात करते हुए इसकी पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि उत्तराखंड में जल्दी ही केदारनाथ धाम सहित सभी अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने पर फैसला होगा। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी, उसके तहत दर्शन के लिए नियंत्रित संख्या में ही लोगों को अनुमति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा,”हम दर्शन के लिए उतने ही लोगों को अनुमति देंगे, जितने लोगों को हम नियंत्रित कर सकेंगे।”

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए हालातों की वजह से लागू लॉकडाउन में राज्य के भीतर सभी धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/