BJP कार्यकर्ता के घर पर किया अमित शाह और मुख्यमंत्री ने भोजन

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देहरादून प्रवास के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ता के घर पर दोपहर का भोजन किया। अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी भाजपा कार्यकर्ता दून की बलबीर रोड निवासी मुन्ने सिंह के
 

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] देहरादून प्रवास के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ता के घर पर दोपहर का भोजन किया।

अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी भाजपा कार्यकर्ता दून की बलबीर रोड निवासी मुन्ने सिंह के यहां भोजन किया। खाने में दाल, पूरी, रोटी, सब्जी, सलाद जैसे व्यंजन परोसे गए। गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ता मुन्ने सिंह पेशे से धोबी हैं।

भाजपा कार्यकर्ता के घोर भोजन करने के बाद अमित शाह ने ट्वीट किया कि नई बस्ती,देहरादून में अपने कार्यकर्ता श्री मुन्ने सिंह जी के घर भोजन किया। स्नेहपूर्ण आतिथ्य व स्वादिष्ट भोजन के लिए उनके परिजनों का धन्यवाद।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)