इन तीन दिन उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे BJP अध्यक्ष अमित शाह

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा विभाग व प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद मेनन ने कहा कि पार्टी के विभाग व प्रकल्प इसके आधार स्तंभ हैं। यही कारण है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इन पर विशेष् ध्यान है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 से 21 सितंबर तक उत्तराखंड
 

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] भाजपा विभाग व प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद मेनन ने कहा कि पार्टी के विभाग व प्रकल्प इसके आधार स्तंभ हैं। यही कारण है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इन पर विशेष् ध्यान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 19 से 21 सितंबर तक उत्तराखंड का दौरा करने वाले हैं। वे यहाँ विभिन्न स्थानों पर बैठक करेंगें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संगठन की दृष्टि से जिन विषयों पर सबसे अधिक जोर दे रहे हैं उनमें विभाग व प्रकल्प शामिल हैं। इनमें विभाग निरंतर प्रक्रिया है जबकि प्रकल्प कार्यविशेष पूरा होने के साथ समाप्त होते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने19 विभाग व 10 प्रकल्प गठित किये हैं। मेनन ने कहा कि हमें इन विभागों व प्रकल्पों को सशक्त बनाना है इसके लिए सतत कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा का जिस रूप में विस्तार हुआ है उसे देखते हुए उसकी व्यवस्था को भी और सशक्त बनाने का काम भी किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया में विभाग व प्रकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका है।

वहीं प्रदेश् महामंत्री संजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में 17 विभाग व 10 प्रकल्पों का गठन हो चुका है और शेष का गठन शीघ्र कर दिया जाएगा।