उत्तराखंड - नहाते समय डूबा बीबीए का छात्र, दोस्तों के साथ चंडीगढ़ से आया था घूमने

लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम घाटपर नहाते समय बीबीए का छात्र गंगा में बह गया।

 

ऋषिकेश ( उत्तराखंड पोस्ट) लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मस्तराम घाट पर नहाते समय बीबीए का छात्र गंगा में बह गया।

 

 

 

एसडीआरएफ की टीम ने उसकी खोजबीन की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। डूबे हुए युवक की पहचान 20 वर्षीय कुनाल वर्मा पुत्र सुरेश वर्मा निवासी जीरकपुर, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। युवक बीबीए. तृतीय वर्ष का छात्र है,

 

बताया गया कि वह अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया हुआ था। शाम को मस्तराम घाट पर नहाते समय वह अचानक संतुलन खो बैठा और तेज धारा में बह गया। एसडीआरएफ टीम डीप डाइविंग तकनीक एवं बोट की सहायता से सर्च अभियान चल रही है।