आम आदमी को बड़ा झटका, घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, इतने बढ़े दाम
Apr 8, 2025, 11:22 IST

देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने लंबे समय बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ा दी है। 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए की बढोतरी की गई है। नई कीमत आज मंगलवार 8 अप्रैल से लागू भी हो गई है।