बड़ी खबर | चंपावत उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार का ऐलान

चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। 31 मई को मतदान होना है तो 3 जून को मतगणना होगी। खटीमा से चुनाव हारने के बाद भी बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया है तो अब धामी चंपावत विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। धामी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए ये चुनाव जीतना जरुरी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)

वहीं कांग्रेस इस चुनाव में धामी को कड़ी चुनौती देने की बात शुरुआत कर रही है। इस बीच एक बड़ी खबर मिली है। कांग्रेस ने चंपावत उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कांग्रेस ने चंपावत उपचुनाव के लिए सीएम धामी को चुनौती देने के लिए मैदान में निर्मला गहतोड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

आपको बता दें कि चंपावत विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 मई को नामांकन करेंगे। बता दें कि चंपावत सीट पर कांग्रेस से हिमेश खर्कवाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ते आए हैं। 2022 का चुनाव भी उन्होंने लड़ा है लेकिन बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी से चुनाव हार गए थे।