बड़ी ख़बर | मुख्यमंत्री धामी ने 24 घंटे के अंदर निरस्त किया आदेश, इन तीनों को पद से हटाया

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तीन जनसंपर्क अधिकारियों को लेकर आदेश जारी किया गया था। अब आदेश निरस्त होने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है।
 

 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24 घंटे के भीतर ही अपने तीनों पीआरओ को हटा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनसंपर्क अधिकारियों को नियुक्त करने का जो आदेश जारी किया था, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के तीन जनसंपर्क अधिकारियों को लेकर आदेश जारी किया गया था। अब आदेश निरस्त होने के बाद तरह-तरह की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रहते हुए तीरथ सिंह रावत ने भी ऐसे ही किया था। तीरथ सिंह रावत सरकार में दिनेश मानसेरा को पीआरओ नियुक्त किया था, उनको भी ज्वाइन करने से पहले ही हटा दिया गया था। हालांकि मानसेरा ने खुद पद छोड़ने की बात कही थी।