उत्तराखंड से बड़ी ख़बर | इन चार नए विधायकों समेत 11 मंत्रियों ने ली शपथ, देखिए लिस्ट
CM तीरथ के मंत्रीमंडल में 11 विधायक शामिल हुए हैं। इन विधायकों के नाम आप नीचे देख सकते हैं। तीरथ मंत्रिमंडल में कुल 4 नए विधायक मंत्री बने हैं। इनका नाम है। बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद औऱ गणेश जोशी।
Updated: Mar 12, 2021, 17:42 IST
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज उनके मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है।
CM तीरथ के मंत्रीमंडल में 11 विधायक शामिल हुए हैं। इन विधायकों के नाम आप नीचे देख सकते हैं। तीरथ मंत्रिमंडल में कुल 4 नए विधायक मंत्री बने हैं। इनका नाम है। बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद औऱ गणेश जोशी।
इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
- बंशीधर भगत, सतपाल महाराज, हरक सिंह, बिशन सिंह चुफाल, गणेश जोशी, अरविंद पांडेय, हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- धन सिंह रावत
- रेखा आर्या
- यतीश्वरानंद