उत्तराखंड से बड़ी खबर- उपनल कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा, जानें पूरी खबर

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। प्रदेश के 24 हजार उपनल कर्मचारियों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी घोषणा की है।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। प्रदेश के 24 हजार उपनल कर्मचारियों को लेकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी घोषणा की है।

उत्तराखंड में सेवा के दौरान उपनल कर्मचारी की मौत होने पर आश्रितों को सरकार एक लाख रुपये का मुआवजा देगी। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में इसकी घोषणा की। अभी यह राशि 15 हजार रुपये है। मंत्री ने उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि.) कर्मचारियों की अन्य मांगों के भी शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया।

 

उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अधिवेशन में मंत्री ने कहा उपनल कर्मचारी हर विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। सरकार का दायित्व है कि कर्मचारियों की समस्या को सुने और समाधान करें। उपनल की ओर से प्रदेश भर के अभ्यर्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है

 

 

बता दें वर्तमान में उपनल से विभिन्न विभागों में लगभग 24 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। देश में जितने भी कॉरपोरेशन हैं उनमें आउटसोर्स कर्मचारी संख्या के हिसाब से उपनल दूसरे स्थान पर है। मंत्री ने कहा पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए कल्याणकारी योजनाओं में सीएसआर मद से लगभग 56 लाख खर्च किए जा चुके हैं।