उत्तराखंड से बड़ी खबर | BJP विधायक की पत्नी कोरोना संक्रमित

विधायक हरबंस कपूरी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई हैं। उनको आइसोलेट करा दिया गया है। साथ ही परिवार के अन्य लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है। गुरुवार को प्रदेश भर में कोरोना के 2220 मामले सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 116244 पहुंच गई है। वहीं गुरुवार को 9 संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

इस बीच बड़ी खबर सामने आयी है। विधायक हरबंस कपूरी की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई हैं। उनको आइसोलेट करा दिया गया है। साथ ही परिवार के अन्य लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।