उत्तराखंड से बड़ी खबर-  धामी कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 
Dhami
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंगलवार शाम 6:00 बजे सचिवालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक बैठक शाम को 6:00 बजे सचिवालय में होगी।  बैठक में राज्य की महिला नीति, कृषि योजनाएँ, स्ट्रीट चिल्ड्रन नीति और वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी सहित कई प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लग सकती है। 

 

 इसके अलावा ऊधमसिंह नगर जिले में ग्राम पंचायत सिरौली को नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।  स्ट्रीट चिल्ड्रन नीति भी कैबिनेट में रखी जा सकती है। वहीं, वेडिंग डेस्टिनेशन पॉलिसी और होम स्टे सेवायोजन को लेकर भी प्रस्ताव आ सकता है।