उत्तराखंड से बड़ी खबर, धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। आज धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। सचिवालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार कई घोषणाओं पर मुहर लगा सकती है। इसके साथ ही उपनल संविदा कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी इस कैबिनेट की बैठक में मंथन होने की संभावना है।
 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर है। आज धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। सचिवालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार कई घोषणाओं पर मुहर लगा सकती है। इसके साथ ही उपनल संविदा कर्मचारियों की मांगों को लेकर भी इस कैबिनेट की बैठक में मंथन होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार युवाओं बेरोजगारों और किसानों के कल्याण के लिए नए प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अब तक कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा चुके हैं।