उत्तराखंड से बड़ी खबर | पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आय़ी है। पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आय़ी है। पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है।

पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के फेफड़ों में 12 मई को संक्रमण पाया गया था। एनआरबीएम मास्क के माध्यम से उन्हें 8 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। संस्थान के चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी व उपचार में जुटी हुई थी।

बीते मंगलवार को कॉर्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने पर्यावरणविद् सुंदरलाल लाल बहुगुणा की हृदय संबंधी विभिन्न जांचें की थीं। इसके अलावा उनके दांए पैर में सूजन आने की शिकायत पर उनकी डीवीटी स्क्रीनिंग भी की गई थी। कोविड उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद सुन्दरलाल बहुगुणा की स्थिति गुरुवार को स्थिर बनी हुई थी। उनका ऑक्सीजन सैचुरेशन 86 प्रतिशत पर था। बहुगुणा के ऑक्सीजन लेवल में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी।

वह डायबिटीज के पेशेंट थे, उन्हें कोविड निमोनिया भी हो गया था। विभिन्न रोगों से ग्रसित होने के कारण वह पिछले कई वर्षों से दवाईयों का सेवन कर रहे थे।