उत्तराखंड से बड़ी खबर | तीन IAS समेत चार अफसर कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश में नए केस लगातार तेजी से बढ़ रहे है। उत्तराखंड में भी कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इस  बीच राजधानी देहारदून से बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, सचिवालय में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। यहां दो अपर मुख्य सचिवों समेत तीन आइएएस और एक अपर सचिव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) कोरोना की दूसरी लहर के चलते देश में नए केस लगातार तेजी से बढ़ रहे है। उत्तराखंड में भी कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इस  बीच राजधानी देहारदून से बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, सचिवालय में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। यहां दो अपर मुख्य सचिवों समेत तीन आइएएस और एक अपर सचिव की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

सचिवालय में कई अधिकारी सोमवार को संक्रमित मिले हैं। पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बीते रविवार को सैंपल दिया था। वहीं, उनकी पत्नी सौजन्या की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके अलावा अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्धन, अपर सचिव एसएस वल्दिया भी संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, सभी अधिकारियों का स्वास्थ्य सामान्य है और चिकित्सकों की सलाह पर वह आइसोलेट हो गए हैं।

वहीं कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों के संपर्क में आए स्टाफ की भी जांच की जा रही है। एक साथ कई अधिकारियों के संक्रमित मिलने से सचिवालय में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का बहुत बड़ा विस्फोट हुआ है। सोमवार को 24 घंटे में 1334 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, इसी के साथ प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या  पहुंच गई है। शुक्रवार को वहीं 7 मरीजों की मौत हुई है।