उत्तराखंड से बड़ी खबर, लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह बने प्रदेश के नए राज्यपाल

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। राज्यपाल पद से बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को बधाई दी है। धामी ने ट्वीट कर कहा कि ‘रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’