उत्तराखंड से बड़ी खबर | एक साथ कई IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट 

उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।

जानकारी के मुताबिक आईएएस राधिका झा से मुख्यमंत्री सचिव का पदभार वापस ले लिया गया है, नीरज खैरवाल से भी मुख्यमंत्री के सचिव का पदभार ले लिया गया है। इसके अलावा आईएएस सुरेंद्र नारायण पांडे को प्रभारी सचिव मुख्यमंत्री का पदभार दिया गया है। वहीं आईएएस सोनिका को अपर सचिव मुख्यमंत्री का पदभार दिया गया है।

जबकि पीसीएस मेहरबान सिंह बिष्ट से अपर सचिव मुख्यमंत्री का पदभार वापस ले लिया गया है। सचिवालय सेवा के सुरेश चंद जोशी से भी अपर सचिव मुख्यमंत्री का पदभार हटा लिया गया है।

नीचे देखें लिस्ट-