मेयर के अधिकार छीनने से बौखलाई BJP, कहा- सरकार पर हावी है नौकरशाही
भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने सरकार पर नगर निगम के मेयर के अधिकार जानबूझकर छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में नौकरशाही हावी है, इस कारण ऐसा किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों में अब अधिकारियों व कर्मचारियों की चरित्र पंजिका में मेयर से प्रविष्टि
Sep 24, 2016, 05:17 IST
भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने सरकार पर नगर निगम के मेयर के अधिकार जानबूझकर छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में नौकरशाही हावी है, इस कारण ऐसा किया गया।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों में अब अधिकारियों व कर्मचारियों की चरित्र पंजिका में मेयर से प्रविष्टि के अधिकार छीन लिए। वहीं नगरपालिका परिषदों व नगर पंचायतों के चेयरमैन पूर्व की भांति कार्मिकों की चरित्र पंजिका में प्रविष्टि कर सकेंगे। इस पर भाजपा ने कड़ा रुख अपनाया।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जब नगर पंचायत और पालिका अध्यक्ष के लिए पूर्ववर्ती व्यवस्था है तो मेयर को लेकर ही बदलाव क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि नौकरशाही हावी होकर मेयरों को नजरअंदाज कर रही है।