BJP का CM पर हमला, कहा- लाशों पर राजनीति कर रहे हैं हरीश रावत

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र से मदद न मिलने के कारण शवों की खोज न हो पाने का मुख्यमंत्री का बयान बचकाना है। भट्ट ने कहा कि उस वक्त हरीश रावत खुद केंद्रीय मंत्री थे, लेकिन तब
 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री व कांग्रेस पार्टी पर लाशों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र से मदद न मिलने के कारण शवों की खोज न हो पाने का मुख्यमंत्री का बयान बचकाना है।

भट्ट ने कहा कि उस वक्त हरीश रावत खुद केंद्रीय मंत्री थे, लेकिन तब उन्होंने कोई भूमिका नहीं निभाई। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा दी गई राहत राशि को भी रावत सरकार ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री से केंद्र सरकार से मिली आपदा राहत राशि का पूरा विवरण जनता के समक्ष रखने की मांग भी की।