पैसे बांटते नजर आए BJP विधायक, कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे महिलाओं को रुपये देते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग से शिकायत कर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे महिलाओं को रुपये देते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग से शिकायत कर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए विधायक पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ‘नगर निकाय चुनाव हार रही भाजपा के नेता/विधायक अब पैसे-शराब बांटने के साथ साथ अन्य प्रलोभन मतदाताओं को दे रहे हैं।

इस मामले में प्रदेश भाजपा का कहना है कि कांग्रेस के आरोप पर आश्चर्य है। विधायक गणेश जोशी हिंदू रीति के अनुरूप छठ पर्व शगुन की परंपरा निभा रहे थे। कांग्रेस ने उसे चुनाव में पैसे बांटने से जोड़ दिया जो निंदनीय है।

वहीं कांग्रेस की शिकायत पर राज्य चुनाव आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने देहरादून के जिलाधिकारी को जांच के आदेश दे दिए हैं।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/