सत्ता परिवर्तन के ‘परिवर्तन यात्रा’, 70 विस में जनसभाएं करेगी BJP
सत्ता परिवर्तन के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही भाजपा ने परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए कई समितियों का गठन किया है।
भाजपा ने बलराज पासी को यात्रा संयोजक और दानसिंह रावत व विनोद चमोली सह संयोजक बनाया है। गढ़वाल मंडल में महेंद्र भट्ट संयोजक व स्वराज विद्वान सह संयोजक होंगी। कुमाऊं में रविंद्र बजाज सह संयोजक होंगे।
लोकसभा सीटवार भी सभा समन्वयक नियुक्त किए गए। पौड़ी में विनोद कंडारी व चंडी प्रसाद भट्ट, टिहरी में खजानदास व कुलदीप कुमार, हरिद्वार में मयंक गुप्ता व सुनील उनियाल, नैनीताल में गजराज सिंह बिष्ट व उत्तम दत्ता, अल्मोड़ा में राजू भंडारी व शेर सिंह गडिया सभा समन्वयक होंगे। 13 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए भी व्यवस्था समिति बनाई गई।
समिति में बलराज पासी, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद महारानी राज्यलक्ष्मी शाह, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, मदन कौशिक, हरबंस कपूर, गणेश जोशी, उमेश शर्मा, विनोद चमोली व उमेश अग्रवाल शामिल हैं। इसके अलावा, आवास, भोजन, यात्रा वाहन समितियां भी बनाई। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने परिवर्तन यात्रा के रूट को भी अंतिम रूप दिया।