मसूरी-चकराता मोटर मार्ग पर पहाड़ से गिरे विशालकाय पत्थर, चपेट में आए दो वाहन
टिहरी (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में कुदरत विकराल रूप दिखा रही है। लगातार झमाझम बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बड़ी खबर मिली है कि टिहरी जिले के विकासखंड जौनपुर के अंतर्गत मसूरी चकराता मोटर मार्ग 707 ए में चट्टान दरकने से दो वाहन मलबे की चपेट में आ गए और यातायात अवरुद्ध हो गया। हालंकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब छह बजे कांडिखाल में पुल के पास पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर आने मुख्य मार्ग बंद हो गया। वहीं अचानक पहाड़ी दरकने से दो वाहन उसकी चपेट में आ गए। वहीं कई अन्य वाहन बाल-बाल बच गए।
इससे पहले मंगलवार को भी हाईवे बंद होने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी थी। लेकिन देर शाम तक मार्ग को खोल दिया गया था। मुख्य मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं। जिससे यमुनोत्री आने जाने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost
Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost