उत्तराखंड | बुटीक संचालिका हत्याकांड, पति ही निकला हत्यारा, ऐसे रची साजिश
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के माता मंदिर रोड़ पर बुटीक चलाने वाली कामना रोहिला की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।उसके पति अशोक ने ही अपने जिगरी दोस्तों से कामना की हत्या कराई थी।
पुलिस जिस रिंकू को कामना का हत्यारा समझ रही थी।अशोक ने नवंबर में उसकी भी हत्या करा चुका है। उसके शव को राजस्थान के जंगल में फेंक दिया गया था। 29 अगस्त की रात मौका मिलते ही उन्हीं दोस्तों से पत्नी कामना का भी खून करा दिया।
बुधवार को पुलिस ने रिंकू के कत्ल में शामिल अशोक के जिगरी दोस्त दीपक और कामना की हत्या करने वाले दीपक के भाई गौरव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रिंकू के कत्ल में शामिल एक आरोपित अभी फरार है।
बताया जा रहा है कि अशोक कामना के चरित्र को लेकर उस पर शक करता था। जिस कारण दोनों के बीच मनमुटाव रहता था। अशोक और कामना ने अपने कारोबार के लिये कई बैंकों से लोन के साथ मार्केट से भी कई लोगों से उधार लिया था। अशोक एक साल से कामना को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था।
उसने सोचा कि कामना की हत्या होने पर उसकी पॉलिसी की रकम उसे मिल जाएगी और कर्जे उतार कर वह सुकून की जिंदगी गुजारेगा। उसने योजना के बारे में उसने अपने स्कूल के दिनों के दोस्त दीपक उसके भाई गौरव और परवेज निवासी सरधना मेरठ को बताया। दोनों हत्याएं अशोक ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी।
Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost