उत्तराखंड से कोरना पर बड़ी खबर | संक्रमित हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर है। पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद अब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार सतपाल महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय होने पर सैंपल दोबारा
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड से बड़ी खबर है। पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद अब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सतपाल महाराज, उनके दो बेटे और बहुएं भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके एक बेटे की रिपोर्ट पर संशय होने पर सैंपल दोबारा लिया जा सकता।

वहीं कर्मचारियों के सैंपल में 17 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि बारह की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें छह की जांच दोबारा की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री महाराज की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब कैबिनेट के साथ ही कई अधिकारियों को भी क्‍वारंटाइन किए जाने की संभावना है। कैबिनेट मंत्री महाराज 29 मई को कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए

लॉकडाउन 5 में होगा अनलॉक 1- क्या खुलेगा ? क्या रहेगा बंद ?

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

आपको बता दें कि शनिवार को सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सतपाल महाराज और उनके पूरे परिवार का सैंपल लिया था। घर में काम करने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए थे।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/