उत्तराखंड | खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश(उत्तराखंड पोस्ट) ऋषिकेश-शिवपुरी के बीच मुनिकी रेती थाना, टिहरी गढ़वाल ब्रह्मपुरी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार जिला बागपत और दिल्ली के छह
 
उत्तराखंड | खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश(उत्तराखंड पोस्ट) ऋषिकेश-शिवपुरी के बीच मुनिकी रेती थाना, टिहरी गढ़वाल ब्रह्मपुरी के पास पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार जिला बागपत और दिल्ली के छह लोग घूमने पंहुचे थे। यहां से सभी लोग कार से शिवपुरी जा रहे थे ।इसी दौरान ऋषिकेश-शिवपुरी के बीच मुनिकी रेती थाना, टिहरी गढ़वाल ब्रह्मपुरी के पास गहरी खाई में जा गिरी। उत्तराखंड | खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला।हादसे में काजल (17) पुत्री सुधीर सरवालिया निवासी गली नंबर 06 बडोली रोड कस्बा बड़ौत जिला बागपत की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं 5 घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश अस्पताल ले जाया गया।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost