उत्तराखंड में आज और कल बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है ।जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मसूरी में ओले गिरे जिसे वहां तापमान में खासी गिरावट आ गई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बुधवार देर रात इस साल की पहली बर्फबारी
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश में एक बार फिर मौसम  का मिजाज बदलने वाला है ।जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मसूरी में ओले गिरे जिसे वहां तापमान में खासी गिरावट आ गई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बुधवार देर रात इस साल की पहली बर्फबारी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 2 और 3 जनवरी को प्रदेश भर में हल्की बारिश की संभावना है। नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पौड़ी के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है जबकि मुनस्यारी, नैनीताल, मुक्तेश्वर,चकराता, धनोल्टी, में बर्फबारी की संभावना है।वहीं 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू होने की संभावना है।

 

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost