उत्तराखंड निकाय चुनावों में सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें: मुख्यमंत्री

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय निकाय चुनावों को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों से इस पावन अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार है। इसकी मजबूती देश के संसदीय लोकतंत्र की मजबूती का आधार
 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्थानीय निकाय चुनावों को लोकतंत्र का पर्व बताते हुए प्रदेशवासियों से इस पावन अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्थानीय निकाय हमारे लोकतंत्र का मजबूत आधार है। इसकी मजबूती देश के संसदीय लोकतंत्र की मजबूती का आधार भी तैयार करते है। इस प्रकार लोकतंत्र में स्थानीय निकायों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्षता के साथ मतदान कर हम लोकतंत्र की मजबूती के लिये अपना योगदान दे सकते है। इसमें भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी भी है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत स्वयं भी रविवार (18 नवम्बर) को डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डिफेंस कॉलोनी में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)