मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026: युवाओं को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, घर बैठे कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 शुरू करने जा रही है। योजना के तहत विश्वविद्यालयों और शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजना को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं। अब जल्द ही इसका विधिवत शुभारंभ किया जाएगा, जिसके बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इन प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी तैयारी

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना के तहत विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इनमें शामिल हैं:

• यूपीएससी और पीसीएस जैसी सिविल सर्विसेज परीक्षाएं

• सीडीएस और अन्य रक्षा सेवाओं की परीक्षाएं

• बैंकिंग परीक्षाएं

• रेलवे भर्ती परीक्षाएं

• एसएससी परीक्षाएं

• कैट और मैट

• गेट

• नीट

• सीएसआईआर-नेट

विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री, मार्गदर्शन और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सहायता ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी।

घर बैठे मिलेगी मुफ्त कोचिंग

योजना का प्रमुख उद्देश्य उन विद्यार्थियों को बेहतर तैयारी का अवसर देना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी निजी कोचिंग नहीं ले पाते। ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए छात्र घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इस पहल से खासतौर पर दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ऐसे क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को बड़े शहरों में जाकर कोचिंग लेने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें अपने स्थान से ही गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल सकेगा।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

छात्रों को मिलेगा समान अवसर

राज्य सरकार का लक्ष्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक संसाधन और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

योजना के शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में उत्तराखंड के विद्यार्थी घर बैठे विभिन्न प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।