आज बैंकों में लटका रहेगा ताला, इन मांगों को लेकर है हड़ताल

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] अगर आज आप को बैंक में काम हो तो आपको निराशा हाथ लगेगी। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज बैंक में आपको ताला लटका हुआ मिलेगा। हड़ताल में बैंकों के नौ घटक शामिल हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले ये हड़ताल हो रही है। बैंक कर्मचारियों का
 

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो]  अगर आज आप को बैंक में काम हो तो आपको निराशा हाथ लगेगी। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज बैंक में आपको ताला लटका हुआ मिलेगा।

हड़ताल में बैंकों के नौ घटक शामिल हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले ये हड़ताल हो रही है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की ओर से बैंक कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा करने पर यह निर्णय लिया गया। इनकी मांगों में बैंकों का निजीकरण न करना, चार से पांच बैंकों को मिलाकर एक बड़ा बैंक न बनाना, एनपीए को कम करने के लिए कड़ा कानून बनाना, वेतनमान बड़ाना और बेहतर सेवा से जुड़ी मांगे हैं।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)