मसूरी में कांग्रेसियों ने छोड़ा ‘हाथ’ का साथ, थामा ‘कमल’

मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। जोशी ने दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय अखण्डता एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर उन्हें राजनीति करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को
 

मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। जोशी ने दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी मामले पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय अखण्डता एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर उन्हें राजनीति करने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पहले यह तय कर लेना चाहिए कि राष्ट्रीय अखण्डता एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान जैसे संवेदनशील मुद्दों पर भी वह सिर्फ राजनीति करेगें या देशविरोधी भावनाओं को भड़काने वाले तथाकथित बुद्विजीवियों के खिलाफ मुखर होने का साहस दिखाएंगे। भाजपा विधायक ने कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा अफजल गुरु को ‘‘जी‘‘ कहे जाने पर भी जमकर निशाना साधा। गणेश जोशी ने दावा किया का जेएनयू पर राहुल गांधी के बयान क सुनकर मसूरी विधानसभा के सैंकड़ों कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

वहीं इस मौके पर भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार को देहरादून नारी निकेतन मामले एवं नैनीसार जैसी घटनाओं को अंजाम देने के बाद कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।