आरएसएस के हाथों की कठपुतली है भाजपा : कांग्रेस

रामनगर में हई उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बहाने कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मनीश कर्णवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पार्टी विद डिफरेंस’ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी पूर्णरूप से आरएसएस के हाथों की कठपुतली बन गई। उन्होंने
 

रामनगर में हई उत्तराखंड भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बहाने कांग्रेस ने एक बार फिर से भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मनीश कर्णवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘पार्टी विद डिफरेंस’ का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी पूर्णरूप से आरएसएस के हाथों की कठपुतली बन गई। उन्होंने कहा कि भाजपा के अंदर सत्ता संघर्ष अपने चरम पर है प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्रियों की भी पार्टी के विधायक एवं नेता नही सुन रहे हैं। भाजपा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर मचे घमासान पर कांग्रेस प्रवक्ता कर्णवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का यह कहना कि सभी विधायकों ने पार्टी हाईकमान पर यह फैसला छोड दिया है, जिसक मतलब है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तराखण्ड भाजपा एवं विधायक दल के लिये फैसले लेने से पहले नागपुर के फरमान का इन्तजार करना पड़ेगा जो उनकी पार्टी संगठन में कमजोर पकड़ एवं सर्वमान्य नेता ना होना दर्शाता है