वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी से मिले सीएम धामी , विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

 
 

, देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट)  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से उनके निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने जोशी से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।