उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, बोले- बलिदान से बना राज्य

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीद आंदोलनकारियों को शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। देहरादून के कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद आंदोलनकारियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की और उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए दिए गए उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही अलग उत्तराखंड राज्य का निर्माण संभव हो सका।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आंदोलनकारियों के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का योगदान प्रदेश के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। राज्य निर्माण के लिए जिन लोगों ने अपना जीवन समर्पित किया, उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों और शहीद आंदोलनकारियों के परिजनों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार उन सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है, जिन्हें लेकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन शुरू हुआ था।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण करना ही शहीद आंदोलनकारियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में योगदान देने वाले लोगों के संघर्ष और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना आवश्यक है।

इस अवसर पर शहीद आंदोलनकारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान और विकास की यात्रा में राज्य आंदोलनकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है और उनके बलिदान को हमेशा सम्मानपूर्वक स्मरण किया जाएगा।