संडे को दिल्ली में रहेंगे सीएम धामी, आखिर क्यों राजधानी में रहेंगे मुख्यमंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को सुबह करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली में कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
 

 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी रविवार को सुबह करीब 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम धामी दिल्ली में कुछ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

धामी उत्तराखंड में विकास कार्यों और केंद्रीय योजनाओं के संबंध में केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा कर सकते हैं, ताकि केंद्र की विकास योजनाओं से उत्तराखंड को ज्यादा लाभ मिल सके। हालांकि अभी ये जानकारी नहीं मिली है कि धामी किन – किन मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।