CM धामी का पहला दिल्ली दौरा, PM मोदी समेत इन मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी पहली बार दिल्ली दौरे पर गए है।
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी पहली बार दिल्ली दौरे पर गए है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11.45 बजे CM धामी PM मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे। फिर दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री धामी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे। बताया गया कि CM धामी केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे और RK सिंह से भी मिलेंगे।