हरक पर बोले रावत- सब कुछ दिल्ली में हो रहा है, उत्तराखंड सरकार से कोई मतलब नहीं है

भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर दिल्ली में दर्ज दुष्कर्म के मामले में मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का काम अब केवल आरोप लगाना रह गया है। रावत ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस मेरी सुन रही है, गृह मंत्रालय में मेरा होल्ड है तो इस बारे में भाजपा
 

भाजपा नेता हरक सिंह रावत पर दिल्ली में दर्ज दुष्कर्म के मामले में मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का काम अब केवल आरोप लगाना रह गया है।
रावत ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस मेरी सुन रही है, गृह मंत्रालय में मेरा होल्ड है तो इस बारे में भाजपा को सोचना चाहिए। सब कुछ दिल्ली में हो रहा है, जिसका उत्तराखंड सरकार से कोई मतलब ही नहीं है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने हरक मामले पर कहा कि कहा कि कानून को अपना काम निष्पक्ष ढंग से करने देना चाहिए तथा दोषियों को उचित सजा मिलनी चाहिए। अगर भाजपा इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है तो यह भाजपाइयों की सोच का दिवालियापन है।