कार्यकर्ताओं के लिए कांग्रेस दफ्तर में लगेगा मुख्यमंत्री का दरबार

कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को अपनी समस्याओ के समाधान के लिए अब विधानसभा-सचिवालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के सभी मंत्री हफ्ते में एक दिन पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसियों के लिए दरबार लगाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के अनुसार जल्द ही यह व्यवस्था लागू होने जा
 

कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को अपनी समस्याओ के समाधान के लिए अब विधानसभा-सचिवालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के सभी मंत्री हफ्ते में एक दिन पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसियों के लिए दरबार लगाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के अनुसार जल्द ही यह व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके साथ ही संगठन के दो वरिष्ठ पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री स्टाफ के साथ नियुक्त किये जा रहे है। इनकी जिम्मेदारी संगठन के लोगो की मुलाकात और उनकी समस्याओं का समाधान का प्रयास करना होगा।