मुख्यमंत्री ने मुंबई में किए सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन

 
 

देहरादून  (उत्तराखंड पोस्ट)  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने मुंबई दौरे के दौरान सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणपति के दर्शन किए व पूजा अर्चना की। उन्होंने इस अवसर पर प्रभु गणेश जी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं प्रदेश की उन्नति की प्रार्थना की।