उत्तराखंड में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

 
 

देहरादून ((उत्तराखंड पोस्ट) उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है।  मैदानी क्षेत्रों में रात और सुबह के समय घने कोहरे का प्रकोप जारी है। वहीं दिन के समय सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में शीतलहर और घने कोहरे के चलते कोल्ड -डए का अलर्ट जारी किया गया है।

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कोहरे और शीतलहर के चलते दिन के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी और उधम सिंह नगर जनपदों के मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने की संभावना व्यक्त की है।