कल जारी होगी उत्तराखंड के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस भी बुधवार को अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 18 नवरी को कांग्रेस प्रत्यशियों की सूची जारी होने की बात कही है। भाजपा की पहली सूची को लेकर कांग्रेस और खुद मुख्यमंत्री
 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस भी बुधवार को अपनी पहली सूची जारी करने जा रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 18 नवरी को कांग्रेस प्रत्यशियों की सूची जारी होने की बात कही है।

भाजपा की पहली सूची को लेकर कांग्रेस और खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा की सूची परिवारमय होने की बात कर रहे हैं, ऐसे में देखना रोचक होगा कि कांग्रेस की सूची में क्या परिवारवाद की झलक दिखाई देगी।

ये सवाल इसलिए भी क्योंकि खुद मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे और बेटी टिकटों की दावेदारों की लाइन में हैं। साथ ही कांग्रेस की दिग्गज नेता और कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृयदेश भी अपने बेटे सुमित को टिकट दिलाने की जुगत में हैं। साथ ही और भी कई कांग्रेस नेता अपने परिवार के लोगों को टिकट की मांग कर रहे हैं।