उत्तराखंड | सरकार ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर दर्ज चार मुकदमे लिए वापस

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश सरकार ने शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय व अन्य पर वर्ष 2015 में नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में दर्ज चार मुकदमे वापस लेने के लिए अपनी संस्तुति दे दी है। ये सभी मुकदमे वर्ष 2012 के बाद दर्ज किए गए थे। इसी वर्ष मार्च में कुंडेश्वरी थाने में दर्ज
 

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) प्रदेश सरकार ने शिक्षा एवं खेल मंत्री अरविंद पांडेय व अन्य पर वर्ष 2015 में नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में दर्ज  चार मुकदमे वापस लेने के लिए अपनी संस्तुति दे दी है। ये सभी मुकदमे वर्ष 2012 के बाद दर्ज किए गए थे।

इसी वर्ष मार्च में कुंडेश्वरी थाने में दर्ज मुकदमे समेत पुराने अन्य मुकदमों पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है। कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय पर विभिन्न थानों में तकरीबन एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

आरोप था कि दिनेशपुर में नायाब तहसीलदार का वाहन रोक गदरपुर विधायक और उनके समर्थकों ने मारपीट की। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost