उत्तराखंड | स्वाइन फ्लू का कहर, एक और मौत, अब तक 17 लोगों की मौत

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज ने दम तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार कालसी निवासी 66 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीज ने दम तोड़ दिया है।

जानकारी के अनुसार कालसी निवासी 66 वर्षीय महिला कुछ दिन पहले महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़  दिया। इस तरह प्रदेश में स्वाइन फ्लू से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है।

10 और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।  इनमें नौ मरीज देहरादून और एक मरीज सहारनपुर का रहने वाला है। इनका उपचार महंत इंदिरेश अस्पताल में चल रहा है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/