उत्तराखंड | स्कूल संचालक ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में आज सुबह एक स्कूल संचालक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक हिमांशु भट्ट (40) पुत्र भारतेंदु भट्ट राजीव नगर का निवासी है। वह राजीव नगर में प्राइवेट स्कूल चलाता था।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हिमांशु का पत्नी कविता से
 

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में आज सुबह एक स्कूल संचालक ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक हिमांशु भट्ट (40) पुत्र भारतेंदु भट्ट राजीव नगर का निवासी  है। वह राजीव नगर में प्राइवेट स्कूल चलाता था।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हिमांशु का पत्नी कविता से पारिवारिक विवाद चल रहा है।

कविता इस समय उत्तरकाशी में रह रही है। कविता ने हिमांशु पर उत्तरकाशी में उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया है। इसे लेकर हिमांशु काफी दिनों से मानसिक तनाव में था

सुसाइड नोट में संचालक ने बीवी और उसके मायके वालों को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने स्कूल संचालक के परिजनों और ससुरालियों को घटना की जानकारी दे दी है।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पेज लाइक करें – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost