देहरादून आज भी प्राकृतिक सुन्दरता से है भरपूर : मुख्यमंत्री

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘‘माई सिटी माई प्राइड’’ जागरण फोरम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देहरादून आज भी प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर है। आबादी बढ़ने व अधिक
 

देरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित ‘‘माई सिटी माई प्राइड’’ जागरण फोरम कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि देहरादून आज भी प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर है।

आबादी बढ़ने व अधिक आवागमन होने से शहर की डेमोग्रेफी बदल रही है व कई सामाजिक परिवर्तन भी हो रहे है। जहां एक ओर हेरिटेज को बचाने के प्रयास हो रहे है वहीं दूसरी ओर हेरिटेज के प्रति लोगों का आकर्षण भी बढ़ रहा है। हमें बदलते हुए परिवेश को स्वीकार करने होगा व नए विकल्प ढूंढने होंगे। अपने शहर की सुन्दरता को बना कर रखने के प्रयास करने होंगे। पर्यावरण के साथ ही संस्कृति को बचाने के प्रयास भी करने होंगे।कार्यक्रम के दौरान दैनिक जागरण समूह द्वारा देहरादून में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, यशपाल आर्या, विधायक खजानदास व उमेश शर्मा(काऊ) भी उपस्थित थे। 

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)