दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, पीएम मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को देहरादून में दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर (Delhi-Dehradun Expressway) का लोकार्पण किया। इससे दिल्ली से देहरादून की दूरी मात्र 2.5 से 3 घंटे रह जाएगी,जो पहले 6 घंटे से अधिक थी। यह उनका प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड का 28वां दौरा था।
विकास की नई भाग्य रेखाएं
पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि 21वीं सदी का भारत आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से विकास की नई भाग्य रेखाएं बना रहा है। इस 213 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर 12 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया गया है, जो समय बचत, सस्ती यात्रा और रोजगार सृजन करेगा। उत्तराखंड के पर्यटन, विंटर स्पोर्ट्स और चारधाम यात्रा को बड़ा लाभ मिलेगा।
फौज को सलाम, OROP पर जोर
पीएम ने कहा, "मैं उत्तराखंड आऊं और फौज की बात न हो तो बात अधूरी।" शहीद जसवंत सिंह रावत के शौर्य का जिक्र करते हुए वन रैंक वन पेंशन (OROP) पर सवा लाख करोड़ खर्च का उल्लेख किया। 70 वर्ष से अधिक उम्र के एक्स-सर्विसमैन को दवाओं की होम डिलीवरी शुरू की गई है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन की अपील पीएम ने 16 अप्रैल से संसद में होने वाली चर्चा का जिक्र कर सभी दलों से नारी शक्ति वंदन बिल को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने महिलाओं के नाम खुला पत्र लिखा और 33% आरक्षण को 2029 चुनावों से लागू करने पर जोर दिया। दुनिया के संकटों में महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
नंदा देवी राजजात और कुंभ पर बात
भाषण में मां नंदा राजजात का जिक्र कर देश की बहनों को प्रणाम किया। 2023 आदि कैलाश दौरे से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का उल्लेख किया- 2025 में 40 हजार आदि कैलाश और 4 लाख शीतकालीन चारधाम यात्रा। हरिद्वार कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य-सफाईपूर्ण बनाने और देवभूमि की पवित्रता बनाए रखने की अपील की।