उत्तराखंड में अभी और सताएगी सर्दी, इन 4 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट 

उत्तराखंड में जनवरी में जमाने वाली ठंड से लोग परेशान हैं। पहाड़ों पर दिन में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है।  गुरुवार को ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात होने से निचले हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  उत्तराखंड में जनवरी में जमाने वाली ठंड से लोग परेशान हैं। पहाड़ों पर दिन में सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है।  गुरुवार को ऊंची चोटियों में हल्का हिमपात होने से निचले हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को भी ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी और नैनीताल में भी सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय जिलों में पाले की ठंड परेशान करेगी।