उत्तराखंड से बड़ी खबर - धामी कैबिनेट की बैठक में 5 प्रस्तावों पर लगी मुहर
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 17 अगस्त रविवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कुल 5 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है
देहरादून ( उत्तराखंड पोस्ट ) उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 17 अगस्त रविवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कुल 5 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लगी है
कैबिनेट के अन्य फैसले-
कैबिनेट ने आज यूसीसी के तहत होने वाले रजिस्ट्रेशन खासतौर से शादी रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ा दिया है। जिसके तहत अब लोग जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
कैबिनेट ने उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा कल्याण बोर्ड के गठन के प्रस्ताव पर सहमति दी गई है। इस फैसले के तहत राज्य में रहने वाले ईसाई व अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को यदि वे अपने शैक्षणिक संस्थान जैसे स्कूल खोलना चाहते हैं, तो उन्हें इस बोर्ड में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके माध्यम से राज्य सरकार अल्पसंख्यक शिक्षा संस्थानों को एक नियामक ढांचे में लाने की दिशा में कदम उठा रही है।
आगामी 19 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में आने वाले कई प्रस्तावों और विधेयकों को लेकर भी कैबिनेट में चर्चा हुई। सरकार सत्र में कई अहम विधेयकों को पेश करने की तैयारी में है।
कैबिनेट ने सेवा नियमावली से जुड़े प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई है, जिससे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की सेवा शर्तों में बदलाव संभव है।