धामी कैबिनेट की बैठक संपन्न, इन अहम प्रस्तावो पर लगी मुहर

 
 

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में  बुधवार को सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक खत्म हो गई है।

 

 

  कैबिनेट बैठक में 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई । बैठक के बाद मुख्यमंत्री सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी साझा की।

 कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावो पर लगी मुहर-

  • देहरादून शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड का गठन किया गया।

  • उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पदों के साथ वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक पद सृजित किए गए।
  • उधम सिंह नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई।
  • पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई। यह योजना राज्य के 9 पर्वतीय जिलों में लागू होगी। इसके लिए ₹2 करोड़ 25 लाख 85 हजार  रुपये सब्सिडी के रूप में दिए जाएंगे।
  • उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।