धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गई है। धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
 
 

 देहरादून( उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक समाप्त हो गई है। धामी मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।

 

 

जानिए कैबिनेट के फैसले-

  • शहरी विकास विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दी गई। शहरी विकास निदेशालय में पीएमयू के गठन को स्वीकृति दे दी है। PMU में 4 पद हुए स्वीकृत
  • वित्त विभाग में टेंडर प्रक्रिया के तहत इंश्योरेंस की गारंटी भी मान्य होगी।
  •  कार्मिक विभाग के तहत दैनिक वेतन,संविदा कर्मियों के लिए नियमतिकरण के लिए कटऑफ डेट के लिए समिति का किया जाएगा गठन
  • आपदा प्रबंधन पुनर्वास विभाग के तहत उत्तरकाशी के धराली और प्रदेश में आई आपदाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रुपए देने पर सहमति हुई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से 1 लाख रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।  पक्के मकान के लिए 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की है।
  • कमर्शियल संम्पति पर केस टू केस निर्णय लिया जाएगा
  • नियोजन विभाग के तहत देवभूमि परिवार योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में रहने वाले परिवारों के लिए आईडी कार्ड बनाए जाएंगे।
  • उपनल कर्मचारियों की मांगों पर सब-कमेटी का गठन किया गया है। सब-कमेटी दो महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
  • उपनल अब विदेशों में भी कर्मचारियों के लिए करेगा नियुक्ति , भारत विदेश मंत्रालय में उपनल करेगा रजिस्ट्रेशन