उत्तराखंड के युवाओं को धामी सरकार का बड़ा तोहफा: सिपाही भर्ती में मिली 3 साल की बड़ी राहत
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड सरकार ने वर्दीधारी सिपाही के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत दी है। कार्मिक विभाग ने 'उत्तराखंड वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया (संशोधन) नियमावली 2026' की अधिसूचना जारी कर दी है।
आयु सीमा में 3 साल की बड़ी छूट-
-
पुरानी समस्या: सरकार ने पहले एकीकृत (unified) नियमावली बनाकर इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष तय की थी। इसके चलते कई युवा भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो रहे थे।
-
नया नियम: सरकार ने फिलहाल 31 दिसंबर 2028 तक पुराने मानकों के आधार पर ही भर्ती करने का फैसला लिया है। यानी अधिकतम आयु सीमा का 25 वर्ष वाला नियम अब 31 दिसंबर 2028 के बाद लागू होगा।
-
कब से लागू होगा नया नियम?: 1 जनवरी 2029 से सभी पदों पर 35 वर्ष का नियम समान रूप से प्रभावी हो जाएगा। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलती रहेगी।
-
अपवाद (किन पदों पर छूट नहीं है): उप निरीक्षक (पुलिस/अभिसूचना), प्लाटून कमांडर (पीएसी/आईआरबी), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी और वन दरोगा को छोड़कर अन्य सभी पदों पर यह राहत मिलेगी।
किन-किन विभागों के सिपाहियों को मिलेगा फायदा?
इस राहत के बाद अब नीचे दिए गए विभागों में भर्तियां निकाली जा सकेंगी:
-
अग्निशामक (गृह विभाग)
-
बन्दी रक्षक (गृह विभाग)
-
वन आरक्षी (वन विभाग)
-
आबकारी सिपाही (आबकारी विभाग)
-
प्रवर्तन सिपाही (परिवहन विभाग)
शारीरिक मानक (Physical Standards) और कड़े नियम- आयु सीमा में राहत के साथ ही शारीरिक माप और टेस्ट के कड़े नियम भी जारी किए गए हैं।
-
ऊंचाई (Height): सामान्य, ओबीसी और एससी (SC) वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए पद के अनुसार ऊंचाई 163 सेमी से 167.7 सेमी होनी जरूरी है। पर्वतीय क्षेत्र के निवासियों और एसटी (ST) वर्ग को इसमें विशेष छूट मिलेगी।
-
वजन: सभी विभागों में महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन कम से कम 45 किलोग्राम होना अनिवार्य है।
-
शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test): टेस्ट के हर एक चरण (Activity) को पास करना अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी किसी एक भी एक्टिविटी में फेल होता है, तो वह पूरी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।
-
दौड़ (Running) के नियम:
-
वन दरोगा: पुरुषों के लिए 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 4 घंटे में 14 किलोमीटर।
-
पुलिस व अन्य विभाग: पुरुषों के लिए 32 मिनट में 5 किलोमीटर और महिलाओं के लिए 15 मिनट में 2 किलोमीटर।
-
शटल रेस: 25 गुणा 4 मीटर की शटल रेस को 30 सेकंड के अंदर पूरा करना होगा।
-
इसके अलावा पुरुषों के लिए कम से कम 5 बार बीम (चिन-अप) खींचना अनिवार्य होगा। क्रिकेट बॉल थ्रो और लंबी कूद के लिए भी पुरुषों और महिलाओं के मानक अलग-अलग तय किए गए हैं।
-