एक्शन मोड में धामी, दंडात्मक कार्यवाही करते हुए तीन अधिकारियों को हटाया

उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से अब तक एक्शन मोड में काम कर रहे है। अब इस बीच एक और बड़ी खबर मिल रही है। CM धामी ने वन विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों पर अब तक की सबसे बड़ी दंडात्मक कार्यवाही की है।

 



देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)
उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से अब तक एक्शन मोड में काम कर रहे है। अब इस बीच एक और बड़ी खबर मिल रही है। CM धामी ने वन विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों पर अब तक की सबसे बड़ी दंडात्मक कार्यवाही की है।

बताया जा रहा है कि कॉर्बेट पार्क में अवैध कटान और नियम विरुद्ध निर्माण को लेकर तीन आईएफएस पर भी एक्शन लिया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हुए प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव अनूप मलिक और मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक जेएस सुहाग तत्काल प्रभाव से पदों से हटाए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कठोर कार्यवाही कर स्पष्ट संदेश दिया है कि उच्चाधिकारियों द्वारा राजकीय कार्यों के निर्वहन में की गयी घोर लापरवाही पर यह आदेश पारित किये गये हैं।

निचले स्तर के अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही कर उच्चाधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्व समय पर कार्यवाही न करना अपने कार्यों एवं दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है।